February 11, 2026 6:19 pm
ब्रेकिंग
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी... तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उता... Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस...
पंजाब

बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…

फिल्लौर: आजकल माता-पिता अक्सर बच्चों को व्यस्त रखने या शांति बनाए रखने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दे देते हैं, लेकिन कई बार यही सुविधा बड़े हादसे का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला फिल्लौर के गांव संग ढेसियां में सामने आया है।

परिवारिक सदस्य छोटू यादव के अनुसार, उनका 10 साल का बेटा बाथरूम में मोबाइल चला रहा था। इस दौरान अचानक फोन उसके हाथ में ही फट गया। धमाके के साथ बच्चे का हाथ जल गया और वह चीखते हुए बाथरूम से बाहर भागा। जब उसकी मां अंदर पहुंची तो मोबाइल पूरी तरह जलकर राख बन चुका था।

बच्चे के पिता ने बताया, “यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को मोबाइल देने के बजाय उन्हें खेल-कूद और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें।” यह घटना सभी अभिभावकों के लिए एक बड़ी सीख है कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखा जाए और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Related Articles

Back to top button