March 6, 2026 10:39 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में नहीं थम रही बारिश ! किसान नहीं कर पा रहे बोवनी, उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा

छतरपुर: छतरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करने लगी है। एक ओर जहां जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है, तो वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण किसानों की बोवनी (बुवाई) भी नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर खेतों में जलभराव होने से फसलों को नुकसान होने की भी जानकारी मिली है। इस साल के मौसम से किसानों में निराशा छाई हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में करीब एक सप्ताह से हर रोज बारिश हो रही है। जिले की धसान, केन, उर्मिल, पुखराव सहित अन्य छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को सटई क्षेत्र के झमटुली गांव में बेहर मोहल्ले का नाला उफान पर होने से देवगांव, देवरा, बिजावर और अमानगंज को जोडऩे वाला मार्ग बंद हो गया। इससे ग्रामीणों को आवश्यक सामान लाने और आपातकालीन सेवाओं, जैसे अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाई हुई। वहीं दूसरी ओर पुखराव नदी का अस्थाई पुल बह गया जिससे खरयानी, पलकौंहा, ढोंढऩ आदि गांवों का संपर्क कट गया। लगातार बारिश ने न केवल किसानों की आजीविका को प्रभावित किया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और दैनिक जीवन को भी ठप कर दिया है।

किसानों की बोवनी रुकी, फसलों को नुकसान

लगातार बारिश ने किसानों के लिए भी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। जिले के अधिकांश किसानों ने बताया कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत से ही अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। तालाब और नाले लबालब भर गए हैं, जिससे खेतों में पानी निकासी की समस्या पैदा हो गई है।

पठादा गांव के किसान छोटू यादव ने बताया कि इस बार बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि खेतों में बोवनी शुरू ही नहीं हो पाई है। वहीं रौरा गांव के किसान राजू यादव ने बताया कि उनके गांव में थोड़ी-बहुत बुवाई हुई थी लेकिन लगातार हो रही बारिश से फसल खराब होने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button