February 24, 2026 4:18 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

बैकफुट पर आए इंदर सिंह परमार, राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहने पर मांगी माफी

आगर मालवा: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आगर मालवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां आधुनिक भारत के जनक व प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय पर कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने विवादित बयान दिया था. जिसके बाद कैबिनेट मंत्री को तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है. राजनीतिक दलों ने इंदर सिंह परमार के बयान को गलत बताया. वहीं अपने बयान के बाद इंदर सिंह परमार बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने कहे गए शब्दों के लिए माफी मांगी है.

कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने मांगी माफी

मंत्री इंदर सिंह परमार ने वीडियो में कहा कि “मैं अंग्रेजों के षड़यंत्र के बारे में बात कर रहा था, लेकिन गलती से मेरे मुंह से राजा राममोहन राय के लिए गलत शब्द निकल गए. वह प्रसिद्ध समाज सुधारक थे. अपने कहे गया बयान को लेकर मुझे दुख है. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और क्षमा मांगता हूं. मुझे इसका प्रायश्चित है.

बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में दिया विवादित बयान

बताते चलें कि शनिवार को आगर में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम हो रहा था. जहां उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. जहां मंच से उन्होंने राजा राममोहन राय को लेकर विवादित बयान दिया था. इंदर सिंह परमार ने कहा था कि हमें शिक्षा में वही पढ़ाया गया जो जरूरी नहीं था. असली वीरों के बारे में हमें पढ़ाया नहीं गया. राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे. देश में कई फर्जी समाज सुधारक खड़े किए गए, उनमें से एक राजा राममोहन राय भी थे.

इंदर सिंह परमार के बयान की हुई आलोचना

उनके इस बयान ने तुरंत राजनीतिक माहौल गरम हो गया. समाज सुधारकों, बुद्धिजीवियों और कई राजनीतिक दलों ने इसे इतिहास का तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाना बताया. सोशल मीडिया पर भी इंदौर सिंह परमार की जमकर आलोचना हुई. हालांकि परमार ने अब माफी मांग ली है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर जारी बहस अभी थमी नहीं है.

Related Articles

Back to top button