April 4, 2026 4:56 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

भाटापारा में बड़ी चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा, तीन नाबालिगों ने की थी वारदात, 10.83 लाख का माल बरामद

बलौदाबाजार: भाटापारा शहर में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है. चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत कुल 10 लाख 83 हजार 772 का सामान भी बरामद कर लिया गया है.

कैसे हुई थी चोरी: घटना 4-5 अक्टूबर की दरमियानी रात की है. KK वार्ड निवासी राजेंद्र कुमार दुबे अपने परिवार के साथ घर में थे. इस दौरान अज्ञात चोर दीवार फांदकर उनके मकान में घुसे. आरोपियों ने पहले चैनल गेट और दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर कमरे में रखी अलमारी को चाबी से खोलकर उसमें लगे लॉकर को तोड़ा गया. लॉकर से आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपए कैश चोरी कर फरार हो गए.

पुलिस का एक्शन: सुबह परिवार ने घटना की जानकारी थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई. SP के निर्देश पर थाना प्रभारी भाटापारा शहर की टीम ने आसपास के इलाकों और प्रार्थी के मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में तीन संदिग्ध युवक रात में घटनास्थल के आसपास घूमते नजर आए. उनकी पहचान की गई और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया.

चोरी का सामान खेत की झाड़ियों में छिपाया: आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वे चोरी का सामान लेकर शहर से दूर श्रीराम कॉलोनी के पास पहुंचे. यहां एक खाली खेत की झाड़ियों में उसे छिपा दिया था. पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी अभियान चलाकर वहां से पूरा सामान बरामद किया.

जब्त सामान का विवरण

  • सोने-चांदी के जेवरात- ₹10,64,400
  • नकद रकम- ₹19,372
  • कुल बरामदगी- ₹10,83,772
  • यह मामला हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया. चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है. वारदातों को रोकने पुलिस लगातार गश्त बढ़ा रही है- पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता

    अदालत में पेश होंगे आरोपी: पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इन नाबालिगों के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं था.पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, वे अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत पुलिस को सूचना दें. अपराधों की रोकथाम में पुलिस और जनता की साझेदारी बेहद जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button