February 24, 2026 2:29 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

सुपर स्टार धर्मेंद्र की अच्छी सेहत की कामना लिए बाबा महाकाल के दर पर पहुंची जया प्रदा

उज्जैन: अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ की मंगलकामना लेकर एक समय की विख्यात अभिनेत्री व सांसद जया प्रदा बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची. इसके अलावा अभिनेता सनी सिंह और अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने भी बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए. जया प्रदा ने नंदी हॉल में नंदी के कान में लगकर कुछ मुराद मांगी. इसके बाद जया प्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की.

अभिनेता सनी सिंह, अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने भी किए दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर धाम में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त आते हैं. नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियां, खिलाड़ी व अन्य VVIP भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहते हैं. रविवार को अभिनेत्री जया प्रदा और सोमवार सुबह अभिनेता सनी सिंह, अभिनेत्री युक्ति थरेजा बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचे. तीनों लोगों ने देश में सुख-समृध्दि की मंगलकामना की.

बाबा महाकाल से धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना

जया प्रदा ने कहा “बाबा महाकाल के धाम से कोई खाली हाथ नहीं जाता. बाबा हमेशा झोली भरकर भेजते हैं. बाबा जल्द ही करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले धर्मेंद्र का स्वस्थ ठीक करें, यही मंगलकामना की है.” उन्होंने मंदिर में सफाई व्यवस्थाओ की भी तारीफ की. जयाप्रदा बॉलीवुड की प्रसिद्ध कलाकार रही हैं. वह लोकसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं. फिलहाल वह भाजपा से जुड़ी हैं. जयाप्रदा ने अमिताभ, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मिथुन जैसे बड़े कलाकारों के साथ लीड रोल निभाया है.

बाबा महाकाल के दर्शन कर भावविभोर

वहीं, फिल्म अभिनेता सनी सिंह एवं फिल्म अभिनेत्री युक्ति थरेजा का भी पुजारी परिवार ने सम्मान किया. सभी कलाकारों ने मंदिर के गर्भ गृह के द्वार से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. सनी सिंह और युक्ति थरेजा ने मंदिर प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सुचारु दर्शन व्यवस्थाओं की सराहना की. दोनों ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को अपने लिए आध्यात्मिक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया.

सन्नी सिंह ने इन फिल्मों में रोल किए

सन्नी सिंह मॉडल भी हैं. फ़िल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ से उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. सोनू के टीटू की स्वीटी, उजड़ा चमन व अन्य फिल्मों में वह काम कर चुके हैं. अभिनेत्री युक्ति थरेजा मॉडल और टीवी सीरियलों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं. उन्होंने जुनून, डेविल, मैक्रो व कुछ और फिल्मों में रोल किए हैं.

Related Articles

Back to top button