February 25, 2026 7:30 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

आधार कार्ड दिखाओ और मुफ्त साड़ी पाओ, शहर के हर कोने से भागी-भागी पहुंचीं महिलाएं

बुरहानपुर: शहर में समाजसेवियों ने अनूठी मिसाल पेश की है. समाजसेवी संजय सिंह शिंदे और उमेश जंगाले ने जरूरतमंद गरीब तबके की महिलाओं के लिए मुफ्त साड़ी वितरण योजना शुरू की है. पहले दिन 50 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं. जैसे ही ये खबर फैली तो शहर के हर कोने से महिलाओं का साड़ी वितरण केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया.

मुफ्त में साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिले

मुफ्त में साड़ियां पाकर गरीब महिलाओं के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. शहरवासियों का कहना है समाजसेवियों ने प्रेरणादायक व सकारात्मक संदेश दिया है. गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए ये योजना मददगार साबित होगी. यहां आधार कार्ड दिखाने पर पूरे साल जरूरतमंद व गरीब महिलाओं को मुफ्त साड़ियां उपलब्ध होंगी.

साड़ी पाने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड

कोतवाली थाना क्षेत्र के शनवारा में पुरानी स्टेट बैंक के समीप स्थित रोटी बैंक द्वारा इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम में समाजसेवी जयवंत ठाकरे ने अध्यक्षता की. इस मौके पर समाजसेवी उमेश जंगाले ने कहा “यह पहल समाज में सकारात्मक सोच को और मज़बूत करेगी. निःशुल्क साड़ी केंद्र न सिर्फ एक सेवा केंद्र है, बल्कि उन महिलाओं के लिए आशा का स्थान है जो आर्थिक तंगी के कारण बुनियादी आवश्यकताओं से भी वंचित हैं. यह मुफ्त साड़ी वितरण केंद्र महिलाओं के लिए मददगार साबित होगा.”

रोटी बैंक के संचालकों की पहल

अन्य समाजसेवियों ने कहा “इस कार्य में हम लोग भी हरसंभव सहयोग देंगे. आम नागरिक भी इस केंद्र पर साड़ियां जमा करा सकते हैं. यहां से साड़ियां जरूरतमंद व गरीब तबके की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने पर उपलब्ध कराई जाएगी.” रोटी बैंक के संचालक संजय सिंह शिंदे ने बताया “संस्था पिछले 6 वर्षों से शहर के निराश्रित, गरीब और अकेले रहने वाले बुजुर्गों को रोज़ाना ताज़ा भोजन उपलब्ध कराती है. अब तक संस्था 03 लाख से अधिक टिफ़िन वितरित कर चुकी है.”

Related Articles

Back to top button