February 24, 2026 12:34 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में बाधा और एस्मा की सख्ती, चार कर्मचारियों पर FIR

रायपुर: जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने इस बार बेहद सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं में बाधा डालने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मामला: शाखा प्रबंधकों की शिकायतों के आधार पर चार कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा, बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसीवां, जबकि राम कुमार वर्मा और पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में एस्मा के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, ये कर्मचारी धान खरीदी कार्य को बाधित कर रहे थे या ड्यूटी का पालन नहीं कर रहे थे.

एस्मा लगाने की वजह: धान खरीदी राज्य की प्राथमिक योजनाओं में से एक है, जिसमें किसी भी प्रकार की बाधा सीधे किसानों को प्रभावित करती है. ऐसे में कर्मचारियों की गैरहाजिरी, लापरवाही या सहयोग न करने की स्थिति में टोकन जारी करने, तौल प्रक्रिया और परिवहन में अव्यवस्था की संभावना बढ़ जाती है. किसानों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक सेवाएं बनाए रखने के लिए एस्मा लागू किया.

कलेक्टर का सख्त संदेश: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट कहा, “धान खरीदी केंद्रों में किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को केंद्रों पर कोई परेशानी न हो और उन्हें सभी सुविधाएं समय पर मिले.ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रगति और व्यवहार पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.

उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था की समीक्षा: जिले के उपार्जन केंद्रों पर प्रशासनिक टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं. केंद्रों में किसानों के लिए बैठने की जगह, पानी, शौचालय और तुलाई व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से चले यह सर्वोच्च प्राथमिकता है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Related Articles

Back to top button