April 4, 2026 2:45 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

पहली बार धमतरी आ रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त होगी जारी

धमतरी: 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इसके लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धमतरी आना प्रस्तावित है. शिवराज सिंह चौहान पहली बार धमतरी आने वाले हैं. भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं. बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही है.

19 नवंबर को दौरा: 19 नवंबर को एकलव्य खेल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल में तैयारियां चल रही है. मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, आगमन मार्ग व्यवस्था की जा रही है.

एकलव्य खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन: महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बड़ा ही गर्व का विषय है कि देश के कृषि मंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान धमतरी आ रहे हैं. प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी होने वाली है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर से इस 21वीं किस्त को जारी कर रहे हैं. उसका लाइव टेलीकास्ट एकलव्य खेल परिसर में भी होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस सभा में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन और पार्षदों की बैठक हुई थी. सम्मान निधि के कार्यक्रम में किसानों को आमंत्रित किया गया है.

मेयर ने की पीएम और सीएम की तारीफ: महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार धमतरी को विकास की सौगात दे रहे हैं. जो काम हो रहा है, उसे सभी देख रहे हैं. साल 2014 में किसानों से 14 सौ रुपए में धान खरीदा जाता था, आज वह 3100 रुपए में खरीदा जा रहा है. किसानों की आय दोगुनी काम करने के लिए पीएम और सीएम पूरी तन्मयता से काम कर रहे हैं. शिवराज सिंह जो सौगात दे दें, हमारे लिए गर्व का विषय होगा.

Related Articles

Back to top button