February 23, 2026 4:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
बिहार

शपथ ग्रहण से पहले BJP-JDU में ठनी! स्पीकर, गृह और वित्त मंत्रालय पर दोनों की दावेदारी, गठबंधन में खींचतान शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद NDA में सरकार गठन की तैयारी चल रही है. दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर चल रहा है. स्पीकर से लेकर मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं. इस बीच, जानकारी सामने आई है कि विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खींचतान है.

दोनों पार्टियां स्पीकर पद अपने पास चाहती हैं. इसपर बातचीत के लिए जेडीयू नेता संजय झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं. गृह विभाग को लेकर भी विवाद है. वित्त विभाग पर भी दोनों दलों की दावेदारी है. हालांकि शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली में इस खींचतान को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

गांधी मैदान में शपथग्रहण

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सत्ता संरचना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और सूत्रों के अनुसार नई सरकार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी हैशपथ ग्रहण समारोह की संभावित तारीख भी सामने आ गई हैनीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार गुरुवार 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

एनडीए के भीतर मंत्रालयों का फॉर्मूला तय

सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है।जानकारी के अनुसार छह विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है. इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है. खबर आ रही है 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है और उसके बाद 14 और मंत्री बनाए जाएंगेयानी कुल 34 मंत्रियों को नीतीश कुमार की सरकार में जगह मिलने वाली है.

  • बीजेपी के कोटे से 15
  • जदयू के कोटे से 14 (मुख्यमंत्री सहित)
  • एलजेपी (आरके कोटे से तीन
  • हम के कोटे से एक
  • आरएलएम के कोटे से एक

स्पीकर, गृह और वित्त विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी में खींचतान है. एलजेपी को अगर डिप्टी सीएम पद मिलता है तो उसके दो मंत्री होंगे. शपथग्रहण समारोह में CM के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. बाद में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. शपथ के बाद 24 नवंबर से 28 नवंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. सत्र में सरकार सदन में बहुमत साबित करेगी.

Related Articles

Back to top button