February 12, 2026 5:27 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

तेजधार हथियारों के साथ काट दिया युवक, कर दिए टुकड़े-टुकड़े

अमृतसर  : अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में आज शाम करीब 4 बजे विक्की नाम के एक युवक की उसके पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों का कहना है कि विक्की ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जबकि मृतक के परिवार का कहना है कि उनके बेटे का आरोपियों से पैसों का लेन-देन था और वह अपने पैसे मांगने गया था।

मृतक की मां ने बताया कि चार दिन पहले विक्की आरोपी परिवार के साथ अपनी कार में माता वैष्णो देवी भी गया था। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में शामिल गोलू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे की पड़ोसियों ने घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। उनके घर के सामने एक समारोह चल रहा था, जहां डीजे बज रहा था। उनके बेटे ने मदद के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन डीजे की आवाज के कारण उनके बेटे की आवाज सुनाई नहीं दी और पड़ोसियों ने इसका फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button