February 23, 2026 1:51 pm
ब्रेकिंग
Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ...
मध्यप्रदेश

अशोकनगर में युवक की मौत के परिजनों का हंगामा, बाइक पर शव लेकर भागे परिजन

अशोकनगर: विदिशा रोड स्थित अंबेडकर मोहल्ला में एक युवक अशोक धुरेंटे की संदिग्ध मौत के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर बवाल काटा. लगभग 1 घंटे तक उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टर से गाली-गलौज की. इसके बाद जब समझाइश देने के लिए पुलिस पहुंची, तो उन्होंने पुलिस की भी कोई बात नहीं मानी, बल्कि पुलिस से भी अभद्रता की.

अशोकनगर पुलिस से भी धक्का मुक्की

जिला अस्पताल में हंगामा करने के लिए जब मृतक के परिजन शव को लेकर बाहर की ओर जाने लगे, तो रास्ते में ही कोतवाली टीआई रवि प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने जब परिजनों को शव ले जाने से रोका तो परिजनों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और गाली गलौज की. लगभग आधे घंटे तक पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने.

बाइक से शव लेकर भागे

पुलिस और परिजनों के बीच लंबी बहस चली. इस दौरान उनके परिजन शव को बाइक पर बैठक जिला अस्पताल से भाग गए. कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि वह शव को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे हैं. इस समय देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित सिटी कोतवाली टीआई बल दल के साथ अस्पताल पहुंच गए. जहां डॉक्टरों ने यहां भी मृत घोषित कर दिया. इसके बाद फिर से परिजनों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया.

परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि घर पर मृतक अशोक और उसकी पत्नी थी. इसी दौरान कूलर के तार को जोड़ने के दौरान अचानक से कुछ हो गया. जिसके बाद उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने डॉक्टरों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है.

बसपा नेता दामोदर की समझाइश के बाद माने

निजी अस्पताल में मृतक को ले जाने के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता दामोदर भी मौके पर पहुंच गए. जहां उन्होंने निजी अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों को आधे घंटे तक समझाश दी. तब कहीं जाकर परिजन माने. इसके बाद पुलिस वाहन में मृतक के शव को रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मृतक अशोक का पोस्टमार्टम किया जाएगा. सिटी कोतवाली टीआई रवि प्रताप सिंह ने बताया की “परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत किया गया है. शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है. मृतक अशोक का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और विवेचना की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button