February 23, 2026 12:24 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
धार्मिक

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से होता है धन लाभ!

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे व्यक्ति को महादेव की कृपा की प्राप्ति होती है और यह बहुत ही शुभ माना गया है. इसके अलाव, नाग पंचमी पर नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से काल सर्प दोष से भी राहत मिलती है. आइए जानें कि धन लाभ के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए.

नाग पंचमी 2025

पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल नाग पंचमी तिथि 28 जुलाई को रात 11:24 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 जुलाई को सुबह 12:46 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा.

नाग पंचमी पर धन लाभ के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

दही:- ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दही चढ़ाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और इसे बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं किससे भगवान शिव की कृपा से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

शहदः- भगवान शिव को शहद प्रिय होता है. धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

गंगाजलः धर्म शास्त्रों के अनुसार, गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने पर व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है.

काले तिलः शिव पूजन में काले तिल का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को काले तिल अर्पित करने से आर्थिक तरक्की के साथ जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं.

गाय का घीः भगवान शिव को गाय का घी प्रिय है. धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर गाय का घी चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलते हैं. साथ ही, कर्ज से मुक्ति मिलती है.

गन्ने का रसः नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने का रस चढ़ाना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति सुधरती है.

Related Articles

Back to top button