February 22, 2026 9:25 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
धार्मिक

मंगल आज करेंगे नक्षत्र परिवर्तन! इन 4 राशि वालों के लिए बढ़ सकता है आर्थिक संकट, रहें सावधान, जानें अपनी राशि का हाल

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रहों के सेनापति कहे जाते हैं. मंगल ऊर्जा, शक्ति, साहस, पराक्रम, भूमि, भाई, अग्नि, क्रोध, युद्ध, सेना, पुलिस, सर्जरी, संपत्ति और दुर्घटनाओं के कारक हैं. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने को बहुत ही विशेष माना जाता है. आज उनका नक्षत्र परिवर्तन होगा. आज मंगल का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा. जिसका समय शाम 7 बजकर 40 मिनट रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं.

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. मंगल जहां जाता है, वहां तेजी, आवेग और संघर्ष जैसी प्रवृत्तियां जागृत होती हैं. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ ही कुछ राशियों के जातकों के हालाात अचानक भारी लगने लगते हैं. जैसे- मन स्थिर नहीं रहता, जिम्मेदारियां बढ़ती महसूस होना. यही वजह है कि मंगल के नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में बहुत सतर्क रहने वाला समय माना गया है.

मेष राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के नकारात्मक रह सकता है. इस समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. काम में जल्दी दिखाने से नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें.

कर्क राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के अशुभ हो सकता है. इस समय कर्क राशि वाले मन पर भारीपन महसूस कर सकते हैं. घर या रिश्तों में गलतफहमी बढ़ने की संभावना है. किसी बड़े आर्थिक फैसले को फिलहाल के टाल दें.

कन्या राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों की साझेदारी, वैवाहिक जीवन और पेशेवर रिश्ते सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं. कारोबार में पार्टनरशिप को लेकर असंतोष या विचारों का टकराहट हो सकती है. इस समय कोई बड़ा निवेश न करें.

धनु राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि को कार्यक्षेत्र में दबाव झेलना पड़ सकता है. मेहनत का परिणाम कम मिल सकता है. सेहत के लिए लिहाज से ये समय थोड़ा अच्छा नहीं रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button