February 13, 2026 3:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

बदमाशों ने आंगनवाड़ी को बनाया निशाना, अलमारियों के ताले तोड़कर उड़ाई नकदी

इंद्री : इंद्री गांव बीबीपुर जाटान स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने आंगनवाड़ी को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। अलमारियों में रखा अनाज बिखरा हुआ मिला, जबकि दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है।

आंगनवाड़ी वर्कर उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जब सुबह आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचीं तो चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने केंद्र में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि समशेर सिंह को सूचना दी गई और डायल 112 पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button