February 27, 2026 10:42 am
ब्रेकिंग
Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि...
पंजाब

शहर की 116 नंबर कोठी में दिल दहला देने वाला मंजर, देखते ही देखते फूले हाथ-पांव

अमृतसर के रेस कोर्स रोड स्थित 116 नंबर कोठी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कोठी के ऊपर वाले कमरे में अचानक आग भड़क उठी, जिस कारण अंदर मौजूद किरण आहूजा ( 52) की धुएं से दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किरन आहूजा इसी कोठी के मालिक थे। अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत इकट्ठा होकर मदद करने के लिए आगे आए।

घटनास्थल पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के अनुसार आग कोठी के ऊपरी कमरे में लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगते ही किरन आहूजा घबरा गए और अपने कुछ ज़रूरी कागज़ात व सामान बचाने के लिए कमरे में वापस चले गए। लेकिन तब तक कमरा गाढ़े धुएं से भर चुका था। धुआं इतना ज्यादा था कि वे बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन कमरे का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। अधिकारियों के अनुसार आग बहुत तेज़ी से फैली और पूरे कमरे में लपटें व घना धुआँ भर गया।

पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती शक शॉर्ट सर्किट की ओर है, लेकिन सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। कोठी में कॉस्मेटिक का कारोबार चलता था और उससे जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल है।

Related Articles

Back to top button