February 23, 2026 2:28 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
देश

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज जाएंगे मणिपुर! 3 दिन के दौरे में क्या-क्या करेंगे, क्या शांति की राह निकलेगी? पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर आयेंगे. संगठन के एक पदाधिकारी की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई. संघ के मणिपुर के सह-सरकार्यवाह तरुण कुमार शर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि तीन दिनों के प्रवास के दौरान मोहन भागवत नागरिकों, उद्यमियों और आदिवासी समुदाय के अलग-अलग प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.

उन्होंने कहा कि हमारे सरसंघचालक का राज्य का दौरा संघ के शताब्दी समारोह के सिलसिले में है. वह 20 नवंबर को गुवाहाटी से यहां आ रहे हैं और 22 नवंबर को उनकी वापसी होगी. संघ के एक दूसरे पदाधिकारी ने बताया कि दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद से मोहन भागवत का ये पहला दौरा होगा. तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा के कार्यक्रम के तहत प्रमुख नागरिकों, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों और युवा नेताओं के साथ अलग-अलग संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे.

इंफाल भी जाएंगे मोहन भागवत

तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि अपने आगमन के दिन वह इंफाल के कोंजेंग लेइकाई में एक कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलेंगे. 21 नवंबर को भागवत मणिपुर के पहाड़ी इलाकों के आदिवासी नेताओं से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या संघ प्रमुख राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोग पिछले दो सालों से रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अभी कार्यक्रम में नहीं है. यह दौरा मुख्य रूप से संगठन का आंतरिक हिस्सा है.

मई 2023 में हुई थी हिंसा

मई 2023 से मैतेई और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, इसको निलंबित कर दिया गया है.

मोहन भागवत का जातीय हिंसा के बाद राज्य का यह पहला दौरा है. 10 जून, 2024 को, लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद उन्होंने संघर्षग्रस्त राज्य में शांति का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि राज्य 10 सालों से शांतिपूर्ण था. ऐसा लग रहा था कि बंदूक संस्कृति खत्म हो गई है. लेकिन, अब भड़की आग को बुझाने के बारे में कौन सोच रहा है? शांति को प्राथमिकता के आधार पर विचार करना होगा.

Related Articles

Back to top button