February 23, 2026 7:26 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

पंजाब में Driving और RC को लेकर बड़ी राहत, लाखों वाहन मालिकों को…

चंडीगढ़: पंजाब में कई महीनों से लंबित पड़े वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का मामला आखिरकार हल हो गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की की गई कार्रवाई से संतुष्ट होकर उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें इन दस्तावेज़ों के जारी होने में लम्बी देरी की शिकायत उठाई गई थी। सरकार ने अदालत को बताया कि इस साल की शुरुआत में बने बड़े पैमाने वाले बैकलॉग को अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि पहले अधिकृत वेंडर के अचानक हट जाने से संकट खड़ा हो गया था और 4.34 लाख RC और DL पेंडिंग हो गए थे। विभाग ने तुरंत इन-हाउस प्रिंटिंग शुरू की और बाद में दो सरकारी वेंडरों को काम सौंपकर पूरा सिस्टम दोबारा पटरी पर लाया गया। रिपोर्ट के अनुसार सभी लंबित कार्डों की प्रिंटिंग पूरी कर ली गई है। 31 अक्टूबर तक 4,27,824 दस्तावेज़ वाहन मालिकों को भेजे जा चुके हैं, जबकि बाकी बचे 6,176 कार्डों की डिस्पैच प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन्हें 15 दिनों के भीतर वाहन मालिकों तक पहुंचाने का भरोसा दिया गया।

सुनवाई के दौरान बेंच ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ता को उसका दस्तावेज़ मिल चुका है? याचिकाकर्ता ने बताया कि पहली सुनवाई के तुरंत बाद ही RC भेज दी गई थी। इसे देखते हुए अदालत ने माना कि याचिका में उठाई गई समस्या अब बनी नहीं हुई। याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को निर्देश दिया कि बचे हुए सभी 6,176 दस्तावेज़ तय समय सीमा में भेजे जाएं। यह जनहित याचिका अप्रैल में मोहाली निवासी नेहा शर्मा ने दायर की थी, जिन्होंने अपनी RC लंबे समय तक लंबित रहने पर अदालत का रुख किया था।

Related Articles

Back to top button