February 23, 2026 5:23 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
राजस्थान

उदयपुर में शाही शादी: पूरी दुनिया की नजर! जूनियर ट्रंप, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, भव्य तैयारियां शुरू

राजस्थान के उदयपुर जिले में साल की सबसे शाही और चर्चित शादी होने जा रही है, जिसमें हॉलीवुड-बॉलीवुड से लेकर अमेरिकी राजनीति तक की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. झीलों की नगरी 21 से 24 नवंबर तक पूरी तरह ग्लैमरस वेडिंग सिटी में बदल जाएगी. बताया जा रहा है कि यह शादी अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और मूल रूप से भारत के रहने वाले राजू मंटेना के बेटे की है, जिसकी शादी अमेरिका मूल की एलिजाबेथ से तय हुई है.

राजू मंटेना पिछले कई सालों से अमेरिका में बिजनेस कर रहे हैं और दुनिया की कई बड़ी हस्तियों से उनके घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं. यही कारण है कि इस शादी की गूंज भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि इस शादी में शामिल होने के लिए जूनियर डोनाल्ड ट्रंप खुद उदयपुर आएंगे और पूरे चार दिन तक शहर में ठहरेंगे. राजू मंटेना और ट्रंप परिवार के बीच करीबी रिश्ते होने के कारण यह शादी अमेरिकी हाई प्रोफाइल सर्कल में भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.

देश-विदेश से आएंगे बड़े सितारे

इसके अलावा इस रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड से जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, टीएस्टो और ब्लैक कॉफी जैसे सुपरस्टार आर्टिस्ट अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे और परफॉर्म भी करेंगे, जबकि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी उदयपुर पहुंचेंगे. शादी के कार्यक्रम उदयपुर के सबसे शाही और खूबसूरत वेन्यू सिटी पैलेस के माणक चौक, जनाना महल, लीला पैलेस और जग मंदिर में आयोजित किए जाएंगे, जहां बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

रॉयल थीम पर सज रहा उदयपुर

शहर के महलों और झील किनारे की लोकेशन्स को रॉयल थीम में सजाया जा रहा है. कलाकारों की प्रैक्टिस दिन-रात जारी है और विदेशी डेकोरेशन कंपनियां सेटअप को अंतिम रूप दे रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट और हॉस्पिटैलिटी को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया गया है. चार दिनों तक उदयपुर में होटल, क्रूज, बोट्स और पैलेस वेन्यूज पूर्ण रूप से बुक रहेंगे और शहर का हर कोना सितारों की रौनक से दमक उठेगा.a

Related Articles

Back to top button