April 4, 2026 10:35 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
बिहार

बिहार की सियासत में ‘संजय’ नाम का दबदबा! नीतीश सरकार की कैबिनेट में 1-2 नहीं, इस नाम के इतने मंत्री, हो रहे हैं खूब चर्चे

बिहार की राजनीति में इन दिनों संजय नाम की धूम मची हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले महागठबंधन को करारी हार मिली तो इस हार में राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी माने जाने वाले संजय यादव का नाम केंद्र में बना रहा. अब नीतीश मंत्रिमंडल में संजय नाम की धूम हैनीतीश के मंत्रिमंडल में एक दो नहीं बल्कि तीन संजय नाम के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. मजेदार बात यह है कि मंत्रिमंडल में तीन संजय नाम के मंत्री हैं, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. इनमें एक भारतीय जनता पार्टी से जबकि दो लोजपा (रामविलास) के टिकट पर चुनाव जीत कर सदन में पहुंचे हैं.

बीजेपी के संजय सिंह टाइगर

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले संजय सिंह टाइगर ने मंत्री पद की शपथ ली. संजय सिंह आरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. इस विधानसभा चुनाव में संजय ने सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी को 19 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था.

लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह

वही लोजपा (रामविलासके टिकट पर महुआ सीट से चुनाव जीतने वाले संजय सिंह पहली बार विधायक बने हैं. संजय सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रोशन को में हराया. इसी सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में उतरे थे.

तीसरे संजय भी चिराग की पार्टी के

तीसरे संजय भी लोजपा (रामविलास) के ही हैं. राज्य की बखरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले संजय पासवान ने सीपीआई उम्मीदवार को हराया है. इससे भी दिलचस्प बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भी नाम संजय है.

Related Articles

Back to top button