Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad News: जीजा से कोर्ट मैरिज करने वाली बहन का कत्ल, मुरादाबाद में 'सौतन' बनी सुमन ने ज्योति क... Air Compressor News: दोस्त ने मजाक में प्राइवेट पार्ट में भरी एयर कंप्रेसर की हवा, आंतें फटने से युव... Rewa College News: 'तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ', रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्र... Agra News: आगरा में प्रेमी के लिए मां ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को नाली में फेंका; पति ने खोल... Bengal News: मालदा जज घेराव मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज कर शुरू की जांच Dhar Murder Case: 'तुम काले हो, मुझे स्मार्ट लड़का चाहिए', धार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर क्यो... AMU News: एमयू छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक UP School New Rules: यूपी के 20 शहरों में स्कूलों की छुट्टी के लिए नई गाइडलाइन, ट्रैफिक नियम तोड़ने प... RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध? धार में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा...

रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा! ED ने संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में दायर की चार्जशीट, क्या अब हो सकती है गिरफ्तारी?

बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की है. एजेंसी ने यूके-बेस्ड डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वाड्रा को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है. सूत्रों के अनुसार, वाड्रा का बयान PMLA के तहत जुलाई में रिकॉर्ड किया गया था.

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये दूसरी चार्जशीट है. इससे पहले जुलाई में ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक लैंड डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. इसके साथ ही जांच एजेंसी भंडारी से जुड़े केस में वाड्रा से पूछताछ भी कर चुकी है.

भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है भंडारी

संजय भंडारी को जुलाई में दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था.दिल्ली में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 2016 में संजय भंडारी के ठिकाने पर छापा मारने के बाद वह लंदन भाग गया था. इसके बाद उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई लेकिन ब्रिटेन की अदालत ने इसे खारिज कर दिया था.

भंडारी के वाड्रा के साथ रिश्तों की जांच कर रही एजेंसी

फरवरी 2017 में ईडी ने संजय भंडारी और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. ये केस 2015 के कालाधन रोकथाम कानून के तहत उसके खिलाफ दाखिल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया गया था.एजेंसी ने उसके मामले में पहले 2 चार्जशीट दायर की हैं. साथ ही लंदन में स्थित एक घर के संबंध में भंडारी के वाड्रा के साथ रिश्तों की जांच कर रही है, जिससे वाड्रा ने इनकार किया है कि लंदन में उनके पास प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोई प्रॉपर्टी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.