March 2, 2026 6:04 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

पंजाब के इन अधिकारियों की 31 मार्च तक छुट्टियां रद्द, टारगेट पूरा करने के आदेश

अमृतसर: जी.एस.टी. विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को शनिवार छुट्टी के दिन भी कार्यालय में विधिवत काम करने के कहां गया है। उक्त आदेश जी.एस.टी. विभाग के फाइनैंशियल कमिश्नर टैक्सेशन अजीत बालाजी जोशी (आई.ए.एस.) के निर्देश पर 31 मार्च तक लागू किए गए हैं। शनिवार की छुट्टी रद्द करने के आदेशों के बारे में यह कहा गया है कि यह टारगेट पूरा करने के लिए दिए जा रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि छुट्टी रद्द करने के यह आदेश शनिवार के साथ-साथ रविवार के लिए भी लागू हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले समय में पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां सप्ताह में दो दिन निश्चित की गई थी। नियम के मुताबिक शनिवार व इतवार दो दिन कर्मचारी छुट्टियां करते थे। वास्तव में यह दोनों छुट्टियां इसलिए लगातार की गई थीं, क्योंकि रविवार के दिन सामान्य बाजार बंद होते हैं, जिसके लिए सरकारी कर्मी इस दिन बाजार से अपनी पूरे हफ्ते की खरीदो फरोख्त करते परिवार के लिए पैंडिंग कामों को निपटाते हैं, क्योंकि रविवार को सामान्य छुट्टी होने के कारण कई संस्थान बंद होते हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के काम रुक जाते हैं, इसलिए शनिवार की विशेष छुट्टी होती है। आज शनिवार को वहां पहुंचने पर पता चला कि जी.एस.टी. मुख्यालय में आम दिनों की तरह ही काम हो रहा है और सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

फाइनैंशियल कमिश्नर टैक्सेशन के नए आदेशों के मुताबिक जी.एस.टी. विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर सामान्य दिनों की तरह शनिवार में अपने कार्यालय में पहुंचना और विधिवत काम करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो लागू होते ही निरंतर चल रहा है। हालांकि सरकारी आदेशों से हो रही मुश्किलों को लेकर विभाग के लगभग सभी कर्मी और अधिकारी अंदर खाते तो बेहद नाराज हैं, लेकिन आपत्ति जताने के मामले में मीडिया को कोई कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है।

इस संबंध में पता चला है कि उच्च अधिकारी ने यह आदेश इसलिए दिए हैं कि अपने पेंडिंग टारगेट को पूरा किया जाए। यहां तक कि यह भी कहा गया है कि इसके लिए रविवार को भी काम किया जाए। बताना जरूरी है कि केंद्र सरकार के विभागों में पूरे देश में शनिवार की छुट्टी को इसी प्रकार से रद्द करते हुए सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं बताया जाता है कि कुछ कर्मचारी संस्थाओं ने इन आदेशों को चुनौती देते हुए रैड की गई छुट्टियों का वेतन मांगा है।

Related Articles

Back to top button