March 14, 2026 7:05 pm
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...
छत्तीसगढ़

सीजीपीएससी टॉपर बिलासपुर की शताक्षी और सृष्टि, बताया कैसे हासिल करें सफलता

बिलासपुर : सीजीपीएससी की फाइनल सूची में बिलासपुर की दो बेटियों ने अपना जलवा बिखेरा है.बिलासपुर की दो बेटियां टॉप 10 में पहुंची हैं. सीजीपीएससी की मेरिट सूची में लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय ने छठवां , जबकि शहर की ही सृष्टि गुप्ता ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. दोनों टॉपर्स के घरों में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. परिजन, रिश्तेदार और परिचित उनके घर पहुंचकर खुशियों में शामिल हो रहे हैं.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय : लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय से ईटीवी भारत के संवाददाता संजय यादव ने विशेष बातचीत की. इस दौरान शताक्षी ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और लगातार आत्मविश्वास बनाए रखने की चुनौती रही. उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान करीब चार बार निराशा हाथ लगी. लेकिन परिवार के सहयोग माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने कभी भी पीछे हटने नहीं दिया. पढ़ाई में आने वाली कठिनाईयों से गुजरकर जीत हासिल करने की प्रेरणा मिली.

मोबाइल और टीवी पर भी देना पड़ा ध्यान : डिजिटल समय में पढ़ाई के साथ मोबाइल,टीवी मनोरंजन के लिए समय और पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव पर शताक्षी ने कहा कि समय के साथ परिवार और डिजिटल डिवाइस को भी महत्व देना पड़ा. क्योंकि कई ऐसी जानकारियां होती हैं, जो हमें मोबाइल और इन्टरनेट के माध्यम से मिलती है.

निरंतरता और अनुशासन प्रतिभागियों की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए रोज एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना और अपनी कमियों पर ध्यान देना भी जरूरी है. ताकि चूंक कहां हुई और इसे कैसे दूर करें यह सीखने को मिलता है- शताक्षी पाण्डेय, टॉपर सीजीपीएससी

वहीं CGPSC मे आठवीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गुप्ता के परिवार में भी उत्साह का माहौल है. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग और सही मार्गदर्शन को दिया है.

Related Articles

Back to top button