February 23, 2026 5:46 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

जौरासी पर फिर मौत का तांडव, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बंगाल के 3 मजदूरों की मौत

ग्वालियर: झांसी नेशनल हाईवे 44 अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है. जहां 7 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा हादसा ग्वालियर में हुआ है. जौरासी घाटी के पास हुए दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं एक घायल हुआ है. ये मजदूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने आये हुए थे. हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टावर लगाने जा रहे थे मजदूर

असल में ग्वालियर के जौरासी हनुमान मंदिर के पास ही जौरासी घाटी पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में 5 मजदूर सवार थे. ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से यहां टावर लगाने का काम करने आए थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम सिकरोदा चौराहे की तरफ किसी जगह टावर लगाने के लिये ये लोग ट्रैक्टर से जा रहे थे. ट्रैक्टर ट्रॉली में उस वक्त मजदूरों के साथ मटेरियल भी लोड था. घटना में बचे एक मजदूर ने बताया कि, “ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉली लहराते हुए चला रहा था, जिसकी वजह से अनियंत्रित हो गया और ढलान पर पलट गया.”

इस हादसे में दुर्गेश सरकार, अलकाश शेख और मुस्तकीम आलम की मौके पर ही ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई. जबकि एक मजदूर मासूम शेख गंभीर घायल हो गया. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जब राहगीरों ने इस भीषण हादसे को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही बिलौआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुरंत घायल को निकालकर इलाज के लिए ग्वालियर ट्रामा सेंटर में भेजा गया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं हादसे में जान गंवा चुके तीनों मृतक मजदूरों के शव भी पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं.

नेशनल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम

इस घटना के बाद घंटों तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, क्योंकि ट्रैक्टर ट्रॉली में दबे शव और बिखरा हुआ मटेरियल हर तरफ पड़ा था. ऐसे में करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली हटवाई, तब जाकर जाम से लोगों को राहत मिल सकी. फिलहाल पुलिस ने इस घटना में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर दिया है और उसकी तलाश की जा रही है.

रविवार को हुई थी 5 की मौत

इससे पहले रविवार को भी जौरासी के पास ही कार सवार 5 दोस्तों की भी मौत हो गई थी. ये हादसा तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत से हुआ था. इस हादसे में 5 युवक मौके पर ही काल के गाल में समा गए थे. हादसे से पहले पांचों दोस्तों ने जौरासी हनुमान मंदिर पर ही रुक कर नाश्ता भी किया था.

Related Articles

Back to top button