April 3, 2026 8:34 pm
ब्रेकिंग
क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत
देश

पश्चिम बंगाल में रखी जाएगी बाबरी मस्जिद की नींव! TMC विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान, सियासत में आया भूचाल

पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है. इन सभी को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है. विधायक ने नई बाबरी मस्जिद बनाने का दावा किया है. उनका कहना है कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी.

इसी दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कोलकाता में एक सभा को संबोधित करेंगे. 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था. विधायक के इस कदम को मुस्लिम वोटों को ध्रुवीकरण माना जा रहा है. TMC विधायक ने कहा कि मस्जिद को पूरा होने में तीन साल लगेंगे. पिछले साल, 12 दिसंबर को, मैंने यहां यह वादा किया था. समारोह में लगभग दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें मंच पर 400 जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी.

पार्टी की कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

TMC विधायक ने कहा कि वह 6 दिसंबर को कोलकाता में TMC के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वह शिलान्यास समारोह में व्यस्त रहेंगे. उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता मौजूद रहेंगे. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से भी कई लोग आएंगे. TMC विधायक का कहना है कि मस्जिद के नींव रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है.

बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक साजिश

TMC नेता ने आगे कहा, मैं एक मुसलमान हूं और बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक साजिश थी. मेरा व्यक्तिगत अनुमान है कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास समारोह में लगभग दो लाख लोग मौजूद रहेंगे. मुर्शिदाबाद ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल और बीरभूम जिले से भी बहुत से लोग आएंगे. मस्जिद को बाबरी मस्जिद के आधार पर ही विशाल बनाया जाएगा.

हर साल मनाते हैं काला दिवस

विधायक हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि जिस दिन बाबरी मस्जिद गिराई थी, 1992 के दिन, हम हर साल 6 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. यह बहुत दर्द देने वाला दिन है. बस इस दर्द को कुछ कम करने के लिए बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हुमायूं कबीर ने इस तरह का बयान दिया है. इससे पहले भी बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बयान दे चुके हैं.

Related Articles

Back to top button