February 12, 2026 9:39 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
खेल

288 दिन बाद टीम इंडिया अपने खिलाड़ी नंबर 288 को देगी मौका? ओवल में खत्म होगा इंतजार

लंदन के ऐतिहासिक केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में 31 जुलाई से शुरू होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं. टीम इंडिया 28 जुलाई को लंदन पहुंच गई थी और उसने बिना समय गवाए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी. इस मैच में टीम इंडिया बड़े बदलाव के साथ उतरेगी. चोटिल ऋषभ पंत की नजर टीम में एक विकेटकीपर की एंट्री होगी. वहीं, गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि प्लेइंग 11 में एक ऐसे गेंदबाजी की एंट्री हो सकती है, जिसने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था.

टीम इंडिया अपने खिलाड़ी नंबर 288 को देगी मौका?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवल टेस्ट मैच के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. कुलदीप यादव को सीरीज में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. अगर, उन्हें ये मैच खेलने का मौका मिलता है तो वह 288 दिनों बाद टेस्ट टीम की प्लेइंग 11 में वापसी करेंगे. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

खास बात ये है कि उनका टेस्ट कैप नंबर भी 288 है, यानी वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 288वें खिलाड़ी हैं. कुलदीप यादव अपनी अनोखी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. अब यह माना जा रहा है कि इंग्लैंड की पिचों पर उनकी कलाई की जादूगरी भारतीय टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. केनिंग्टन ओवल की पिच पर स्पिनरों को अक्सर मदद मिलती है, और यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट कुलदीप को मौका देने पर विचार कर रहा है.

कुलदीप यादव के दमदार आंकड़े

कुलदीप यादव ने भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू साल 2017 में किया था. लेकिन वह अभी तक 13 टेस्ट मैच ही खेल सके हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने इस दौरान 22.16 के औसत से 56 विकेट लिए हैं. वह 4 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. इतने दमदार आंकड़ों के बावजूद उन्हें लगातार टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिलता है, जो काफी हैरान करने वाला है.

Related Articles

Back to top button