February 23, 2026 12:44 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा नए एडवोकेट जनरल बनाए गए हैं. विवेक शर्मा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत के इस्तीफे के बाद उनके नाम के कयास लगाए जा रहे थे, जिसपर शुक्रवार को मुहर लग गई. विधि और विधायी विभाग ने वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा के नाम का आदेश जारी कर दिया गया है.

Advocate General Chhattisgarh

विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आरएस शर्मा के पुत्र हैं. शासन की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में दमदारी के साथ अपनी उपस्थिति देने के कारण विवेक शर्मा सुर्ख़ियों में रहे हैं. वो वर्तमान में चर्चित लीकर स्कैम, कोल स्कैम और एसीबी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में शासन की ओर से जबरदस्त उपस्थिति दे चुके हैं.

विवेक शर्मा के पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. 3 जून 1980 को बिलासपुर में जन्मे विवेक शर्मा रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी, जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई कर चुके हैं और वो बीते 23 सालों के वकालत का अनुभव रखते हैं. विवेक शर्मा सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता है.

Advocate General Chhattisgarh

एन भारत ने अचानक दिया इस्तीफा: बता दें 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. एन भारत ने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया.जनवरी साल 2024 में एन भारत को छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था.

Related Articles

Back to top button