February 25, 2026 12:03 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

शहर के लोगों को इस समस्या से मिलेगी निजात, उठाया जा रहा बड़ा कदम

बठिंडा : शहर में रेलवे क्रासिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक जगरूप सिंह गिल ने ताबया कि बाबा दीप सिंह नगर रेलवे लाइन व जनता नगर के पास अबोहर लाइन पर पुल निर्माण को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा गया। जनता नगर में पहले से स्वीकृत पुल के लिए जरूरी सरकारी जमीन की मंजूरी भी मिल चुकी है।

विधायक ने बताया कि सितम्बर तक मुल्तानिया ओवरब्रिज शुरू कर दिया जाएगा और अमरपुरा बस्ती ब्रिज का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। वहीं, खेता सिंह बस्ती में एक नया सरकारी प्राथमिक स्कूल भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा थर्मल प्लांट की जगह ई.एस.आई. अस्पताल बनाने का प्रस्ताव है, जबकि झील नंबर 1 से पानी की समस्या का हल किया जाएगा। झील 2 और 3 में वाटर गेम्स की शुरूआत की जाएगी।

उन्होंने बस स्टैंड को लेकर कहा कि नया बस स्टैंड शहर की जरूरत है, परंतु पुराने बस स्टैंड को बंद नहीं किया जाएगा। मलोट रोड पर उनकी कोई जमीन नहीं है और उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी उनके नाम पर जमीन का एक इंच भी कागज दिखा दे तो वह उसे मुफ्त में सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अशोक कुमार को सीनियर डिप्टी मेयर बनाया था और हटाया भी कांग्रेस ने ही। आम आदमी पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है, लेकिन पार्टी के निर्देश अनुसार मेयर पदों पर नजर जरूर रखी जाएगी। अंत में उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की और विश्वास जताया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button