जालंधर वासी दें ध्यान, आज शहर में 11 सड़कों पर रूट डायवर्ट
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन गुरदासपुर से रवाना होकर बीती रात जालंधर पहुंचा। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और संगत ने इसका स्वागत किया। नगर कीर्तन का बीती रात गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में विश्राम हुआ। आज सुबह नगर कीर्तन यहां से रवाना होकर कपूरथला चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, गुरु नानक मिशन चौक, BMC चौक, लाडोवाली रोड, PAP चौक, रामा मंडी चौक, हवेली पॉइंट से होते हुए फगवाड़ा की ओर बढ़ेगा।
इसके चलते आज ट्रैफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए और स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। नगर कीर्तन कपूरथला-करतारपुर मार्ग से होकर विभिन्न चौकों से गुजरते हुए फगवाड़ा के लिए रवाना होगा। 22 नवंबर को यह श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा, जहां 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा।





