February 12, 2026 2:21 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पेट्रोल पंप पर किया विवाद, माचिस जलाकर दी आग लगाने की धमकी

इंदौर : इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचा, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब हेलमेट न होने की वजह से पेट्रोल देने से मना किया, तो युवक आग-बबूला हो गया और पेट्रोल पंप संचालक को जान से मारने की धमकी देने लगा, इतना ही नहीं, युवक ने पंप पर आग लगाने की भी धमकी दे डाली।

दरअसल यह पूरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके की है। बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने पहुंचे युवकों द्वारा विवाद किया गया। विवाद की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विवाद के दौरान युवकों ने न केवल चाकू दिखाकर धमकाया, बल्कि जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हरकतों का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप संचालक की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

एसीपी ने बताया कि बग़ैर हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया तो तीन युवकों ने विवाद किया। चाक़ू से कर्मचारी को डराया और विवाद के दौरान माचिस की तिली जलाकर फेंक दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

Related Articles

Back to top button