February 24, 2026 11:50 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली: प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP में बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या करना होगा और क्या रहेगा बंद?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा के लगातार खराब होने के बीच कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी के बाद तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. CAQM ने बताया कि GRAP की मौजूदा गाइडलाइन 13 दिसंबर 2024 को जारी हुई थी, लेकिन वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके शेड्यूल में संशोधन जरूरी था.

17 और 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि आयोग को प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते सख्त कदम उठाने चाहिए. इसी के बाद CAQM की GRAP उपसमिति ने 20 नवंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ विस्तृत बैठक की और कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी. GRAP में कई खास बदलाव किए गए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे प्रदूषण से निपटने में काफी मदद मिलेगी.

स्टेज-II के कई नियम अब स्टेज-I में लागू होंगे, जिनमें शामिल हैं

  • बिना कटौती बिजली सप्लाई सुनिश्चित करना, ताकि डीजल जनरेटर का उपयोग न हो
  • ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती
  • टीवी, रेडियो और अखबारों के माध्यम से प्रदूषण संबंधी अलर्ट और परामर्श
  • सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ाना, CNG/इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की फ्रीक्वेंसी में वृद्धि

जानें नए नियम

स्टेज-III के नियम स्टेज-II में लाए गए हैं, जिनमें सरकारी दफ्तरों और नगर निगमों के कार्यालय समय में बदलाव भी शामिल है. केंद्र सरकार भी अपने कार्यालयों के समय में बदलाव पर फैसला लेगी. इसके अलावा, स्टेज-IV के कुछ नियम अब स्टेज-III में लागू होंगे, जिनमें सरकारी, निजी और नगरपालिका कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को घर से काम करने की अनुमति देने जैसे प्रावधान शामिल हैं.

बदलावों को तत्काल लागू करने का आदेश

CAQM ने स्पष्ट किया है कि GRAP के स्टेज-I, स्टेज-II और स्टेज-III 14 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 11 नवंबर 2025 से पहले ही लागू हैं. अब इन चरणों में किए गए संशोधनों को तुरंत लागू करना सभी एजेंसियों के लिए अनिवार्य होगा. आयोग ने आदेश जारी कर सभी विभागों से कहा है कि नए बदलावों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करें.

Related Articles

Back to top button