February 27, 2026 6:16 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
पंजाब

नहर में गिरी संगत से भरी गाड़ी, 6 श्रद्धालुओं की मौ+त, कई लापता

खन्ना के गांव जगेड़ा से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। माता नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिसमें लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन के लिए गए थे। जब वे माथा टेक कर मलेरकोटला की ओर वापस लौट रहे थे, तो बीती देर रात राड़ा साहिब से जगेड़ा पुल की ओर जाते समय उनकी गाड़ी नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और उसी समय बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कुछ श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि कई अभी भी लापता हैं।

मलेरकोटला के गांव माणकवाल के सरपंच केसर सिंह ने बताया कि गाड़ी में कुल 32 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 4 लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी श्रद्धालु अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button