March 14, 2026 3:14 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
पंजाब

सिविल अस्पताल में फिर भिड़े 2 पक्ष, इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा घरेलू विवाद

लुधियाना: सिविल अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय माहौल गर्म हो गया जब मेडिकल करवाने आए 2 परिजन आपस में उलझ पड़े। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गाली-गलौज की और बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते और आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

एक पक्ष मनीष नैयर के मुताबिक उनके परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। आरोप है कि उनके पिता ने उनके ससुर बलविंदर कुमार को शिवपुरी चौक पर रोककर पीटा था। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्ष मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचे थे लेकिन यहां भी तनाव बढ़ गया। उधर, दूसरी ओर, अनूप सचदेवा ने बताया कि वह काकोवाल रोड पर अपनी दुकान पर थे, तभी कुछ लोग आ धमके और उन पर हमला कर दिया। उनके अनुसार विवाद की असली वजह यह है कि उनके ससुर ने दामाद मनीष को बेदखल करने की बात कही जिससे दोनों परिवारों के बीच तनातनी बढ़ गई जबकि मनीष के पिता रमेश नैयर का कहना है कि उनका बेटा पिछले 20-25 दिनों से घर छोड़कर ससुराल में रह रहा है और परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभा रहा। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन हालात सुधरने की जगह और बिगड़ते गए।

Related Articles

Back to top button