February 11, 2026 11:01 am
ब्रेकिंग
Vande Mataram New Guidelines: वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य? West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार...
पंजाब

आशा वर्कर, बच्चे की मां व अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज, कारनामा ऐसा कि …

लुधियाना : नवजात बच्चे को बेचने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने जांच के बाद नवजात के दादा शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले गजराज सिंह के बयान पर बच्चे की मां रीटा, आशा वर्कर रेणू, बच्चे की नानी प्रेमा देवी, अस्पतााल में तैनात वर्कर कुनाल व उसके साथी तथा निजी अस्पताल के कर्मचारी राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि मामला दर्ज करवाने को लेकर बच्चे का दादा पिछले करीब 25 दिनों से पुलिस के पास चक्कर काट रहा था। उसने आरोप लगाया कि पहले उसकी पुत्रवधू ने फोन पर उसे बताया था कि उसके लड़का पैदा हुआ है और उसने बाद में अपने पति को बताया कि अपने बच्चे की मौत हो गई है लेकिन बाद में उसे पता चला कि उक्त लोगों ने मिलीभगत कर बच्चे को बेच दिया है जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है ।

पुलिस को दिए बयान में गजराज सिंह ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसके बेटे सन्नी की शादी उक्त रीटा के साथ साल 2016 में हुई थी। उसके 3 साल की बेटी और एक बेटा है। सन्नी पिछले काफी समय से किसी कारण गंभीर बीमार था जिसके इलाज के लिए वह उसे आगरा में स्थित शांति अस्पताल में लेकर गया था। गर्भवती होने के कारण उसकी पुत्रवधू घर पर रुक गई और वह अकेली ही थी। जब वह अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए गया हुआ था तो बाद में 15 अगस्त को उसकी पुत्रवधू की डिलीवरी सरकारी अस्पताल जवद्दी में हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। पहले उसे बताया गया कि बच्चा गुम हो गया है। बाद में पता चला कि उक्त आरोपियों ने मिलीभगत कर उसके पौत्र को बेच दिया है ।

गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पास उसकी पुत्रवधू रीटा और उसकी मां प्रेमा देवी की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिग भी है जिसमें वे बच्चे को लेकर सौदा कर रहे हैं और उनकी डील करवाने वाला भी साथ में मौजूद है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने बच्चा पैदा होने से पहले ही उसका सौदा तय कर लिया था कि अगर लड़की होगी तो कम राशि और अगर लड़का हुआ तो अधिक मूल्य लिया जाएगा । जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है।

Related Articles

Back to top button