February 23, 2026 9:13 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: हरोली में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली खड्ड पर 4 करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन के बो-स्ट्रिंग आर.सी.सी. बीम पुल का लोकार्पण किया. यह पुल एक साल से भी कम समय में पूरा हुआ है. इसके निर्माण से बरसात के दौरान स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है.इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरोली विधानसभा में निर्णायक विकास हो रहा है. हरोली में 126 करोड़ से8 पुलों का निर्माण हो रहा है और 85 करोड़ की लागत से 10 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा किजेजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है.

6.24 करोड़ से पालकवाह पुल का निर्माणहोगा

इस मंजूरी सेजेजों मोड़ से टाहलीवाल तक 20 करोड़ की सड़क बनेगी और तीन पुल 8.74 करोड़ से बढ़ेडा पुल, 15.4 करोड़ से कांगड़ पुल, 6.24 करोड़ से पालकवाह पुल का निर्माणहोगा. इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा की बेहतरी से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.

मुकेश अग्निहोत्री ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजन फेज 2 का काम किया जा रहा है. इससे पालकवाह, कर्मपुर, ठाकरा,पुबोवाल कुठार, गोंदपुर जयचंद के क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. हरोली केलिए 100 करोड़ की पानी की दूसरी योजना की दिशा में काम किया जा रहा है. अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क कोलकार बताया कि परियोजना को केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और 350 करोड़ के टेंडर जारी हो गए हैं. बहुत जल्द लैंड-लेवलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.

हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को जिले में पनप रहे हथियार कल्चर को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता अमन और भाईचारे के वातावरण में जीना चाहती है, इसलिए प्रशासन को सबसे सख्त कदम उठाने में कोई हिचक नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वाले, गोलीबारी जैसी घटनाओं में शामिल लोग और अन्य आपराधिक तत्व किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं. व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर जिला में ठोस परिवर्तन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए.

‘हमारी राजनीति विकास पर आधारित’

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर आधारित है. उन्होंने बताया कि निगरानी व्यवस्था की मजबूती के लिए हरोली सहित पूरे जिला में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की वारदात के आरोपियों को तुरंत चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके. इस अवसर जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा विकास की सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हरोली निर्णायक विकास के दौर देख रहा है.

इस अवसर उपायुक्त जतिन लाल, कांग्रेस नेताअशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता विनोद बिट्टू, बाबा संतोष बिट्टू, प्रधान रमन कुमारी, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री, हिम कैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत, एसडीएम विशाल शर्मा स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य व जनता उपस्थित रही.

Related Articles

Back to top button