April 2, 2026 4:24 pm
ब्रेकिंग
‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो...’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री...
देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी संकट! 14 लाख SIR फॉर्म कलेक्ट नहीं हुए, क्या लाखों वोट कट जाएंगे? विपक्ष ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

देश के 12 राज्यों में केंद्र सरकार SIR (Special Intensive Revision) करा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश से लेकर केरल, तमिलनाडु और बंगाल तक इसको लेकर विरोध भी जारी है. ममता बनर्जी पहले ही SIR को एक बड़ी साजिश बता चुकी हैं. चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक करीब 14 लाख SIR गिनती के फॉर्म कलेक्ट नहीं किए जा सके हैं.

एक अधिकारी ने कहा कि ये फॉर्म कलेक्ट नहीं किए जा सकते, क्योंकि वोटर या तो गैर-हाजिर थे, डुप्लीकेट थे, मर चुके थे या हमेशा के लिए कहीं और चले गए थे. सोमवार को यह संख्या 10.33 लाख थी और ये तेजी से बढ़ रही है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि बिहार की तरह ही बंगाल में भी भारी संख्या में वोट कट सकते हैं. बता दें, बिहार में हुए SIR के दौरान 62 लाख वोट काटे गए थे.

संख्या के और बढ़ने की उम्मीद

SIR अधिकारी ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक, यह संख्या 13.92 लाख थी. हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे और अपडेट आएंगे, यह संख्या रोज़ बढ़ती रहेगी.” बता दें कि बूथ लेवल ऑफिसरों (BLOs) को देश भर में घरों से डेटा इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है. अधिकारी ने बताया कि BLO फॉर्म बांटने और जरूरी जानकारी इकट्ठा करने में एक्टिव रूप से लगे हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 80,600 से ज़्यादा BLOs, लगभग 8 हजार सुपरवाइजर, 3 हजार असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और 294 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को रिवीजन के काम में लगाया गया है.

SIR प्रक्रिया के दौरान 3 BLOs की मौत

अभी तक, चल रहे SIR के बीच राज्य में तीन BLOs की मौत हो चुकी है. कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया है कि ये मौतों BLOs के ऊपर डाले गए काम के दबाव के कारण हुई है. बंगाल ही नहीं देश के दूसरे राज्यों से भी ऐसी खबरें आई हैं. केरल में भी एक BLO ने दबाव में आकर आत्महत्या करली, जिसका जिक्र करते हुए मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ याचिका डाली है.

Related Articles

Back to top button