February 24, 2026 12:13 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

नाबालिग छात्रा पर जानलेवा हमला, रात में सोते वक्त किया गया वार, अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीपीएम जिले के उसाढ़ गांव के अंतर्गत डोंगराटोला में खौफनाक वारदात हुई.यहां पर अज्ञात शख्स ने आधी रात घर में घुसकर नाबालिग छात्रा पर जानलेवा वार किया. हमले के बाद नाबालिग छात्रा की चीख सुनकर परिजन जाग गए और जब कमरे में देखा तो उनकी बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी. छात्रा के पास में ही खून से सना टांगी भी पड़ा था.आनन-फानन में सभी ने बेटी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

कैसे हुई वारदात ?

घटना के समय नीतू पाव अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में थे. अचानक छात्रा की चीख सुनकर परिजन दौड़े और कमरे में घुसते ही बच्ची को खून से लथपथ देखा. परिजन तुरंत उसे नजदीकी मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया.

बच्ची के सिर पर लगे 27 टांके

डॉक्टरों ने बताया कि नीतू के सिर में 27 टांके लगाने पड़े हैं और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक है. परिजनों के मुताबिक ठंड के कारण बच्ची मोटा कंबल ओढ़कर सोई हुई थी, यदि बच्ची कंबल नहीं ओढ़े होती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

मामले की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी. लेकिन घर में ताला लगा हुआ है. सभी लोग अस्पताल में है पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है – दीपक मिश्रा,एसडीओपी

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गांव के आसपास पूछताछ शुरु की है. वहीं इस खौफनाक घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. वहीं डॉक्टरों की माने तो बच्ची का इलाज जारी है,सिर में गंभीर चोट के कारण सिटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का इलाज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button