February 22, 2026 4:50 pm
ब्रेकिंग
Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत
देश

सुरों में बह गई देशभक्ति! गोद में बच्चा लिए महिला ने ट्रेन में गाया ऐसा गाना, सुबक पड़े यात्री

अपना और अपने बच्चों का पेट पालने के लिए लोगों को क्या-क्या नहीं करना पड़ता और खासकर अकेली मां हो तो ये समस्या और भी गंभीर बन जाती है. खासकर जिन महिलाओं के पास कुछ नहीं होता, न रहने के लिए घर, न खाने के लिए एक वक्त का भी खाना, वो फिर मांग-मांगकर ही बच्चों का पेट भरने की कोशिश करती हैं. ऐसी ही एक मां का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अपने बच्चे को गोद में लिए चलती ट्रेन में गाना गाकर पैसे मांगती नजर आती है, ताकि वो अपना और अपने बच्चे का पेट भर सके. अच्छी बात ये है कि वो यहां भीख नहीं मांग रही बल्कि अपना टैलेंट दिखाकर लोगों से मदद मांग रही है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के स्लीपर क्लास में कुछ यात्री बैठे हुए हैं तो कुछ सो रहे हैं और वहीं महिला गोद में अपना बच्चा लिए और हाथों से पत्थर बजाकर एक धुन पर देशभक्ति गाना गा रही है. उसकी आवाज लोगों को खूब पसंद आ रही है. ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने ही महिला के इस अद्भुत टैलेंट को रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब हर प्लेटफॉर्म पर महिला की आवाज गूंज रही है. लोग कह रहे हैं कि परिस्थिति विपरीत है वरना इस आवाज के साथ ट्रेन में मांगने की जरूरत नहीं पड़ती.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pavanshukla_740 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9.6 मिलियन यानी 96 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 4 लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘ये मां किसी तरह अपने पेट के लिए मेहनत कर रही है. उसे मुश्किल से जीना है. वो चोरी या कुछ और गलत काम करके जीने के बजाय अपने दम पर जीने की तलाश में है’, तो एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘बहन मेरे घर आजा, काम दूंगी. बच्चे का भी खर्चा उठाउंगी. ऐसे ट्रेन में मत घुम, सब लोग अच्छे नहीं होते’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने भावुक होते हुए लिखा है, ‘इस कलयुग में मेहनत से कमाना कोई तुमसे सीखे’.

यहां देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button