March 2, 2026 2:42 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
देश

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए… योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान

यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जिस देश के लोग आतंकवादियों को पनाह देते हैं और वो हमारे हिंदुस्तान के लोगों को मारते हैं. ऐसे देश के लोगों से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए था.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे देशों को ये समझाने की जरूरत है कि एक तरफ वो आतंकी गतिविधियों को जारी रखेंगे और दूसरी तरफ वो ये चाहते हैं कि उनसे वार्ता हो. अब ये नया भारत है. अब ऐसा नहीं होगा पाकिस्तान जैसे देश अगर ऐसी गतिविधि लगातार जारी रखेंगे तो उनको उसी की भाषा में समझाने का काम किया जायेगा और हमारी सरकार ने जवाब दिया है.

हाथ ना मिलाने पर क्या बोले मंत्री?

नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय टीम के द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि ये मैच उनके साथ नहीं खेलना चाहिए था. जो पाकिस्तान आतंकवादियों को जगह देता है और जो टेररिस्ट हमारे देश में आकर मासूम लोगों की जान लेते हैं. ऐसे देश के साथ संबंध रखने का कोई मतलब नहीं है.

GST में सुधार सरकार का बड़ा निर्णय

GST पर बोलते हुए कहा कि ये भारत सरकार का बहुत बड़ा निर्णय है. देश के व्यापारियों और व्यापारी समुदाय के लिये फायदेमंद है. जो व्यापारियों को शिकायत आती थी कि GST की चार दरें हैं. बहुत दिक्कत आती है. उसका सरलीकरण किया है. आम उपभोक्ताओं को, व्यापारियों को, देश को भी इससे फायदा होने वाला है. विपक्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा की आज विपक्ष दिशाहीन है.

अगले 50 साल देश का नेतृत्व PM ही करेंगे

उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे देशहित में होते हैं. व्यापारी हित में होते हैं, ये लोग उसका विरोध ही करते हैं और टिप्पणी ही करते हैं. लेकिन जो मुद्दे जनता के हित के हैं और उसका भी ये लोग विरोध करेंगे तो फिर जनता को ये क्या बताना चाहते हैं. विपक्ष जिस दिशा में चल रहा है उसे देखते हुए यही लग रहा है कि अगले 50 साल देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री ही करेंगे.

Related Articles

Back to top button