April 3, 2026 8:10 pm
ब्रेकिंग
पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ... सावधान! 'प्योर वॉटर' की बोतल खोलते ही उड़े होश; अंदर का नजारा देख आप भी पीना छोड़ देंगे पानी हरियाणा के किसानों की चांदी! अब फल-सब्जी खराब होने पर मिलेगा ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा
पंजाब

Model Town के लोगों को लंबे संघर्ष के बाद मिली बड़ी राहत, नगर निगम ने दी यह मंजूरी

मॉडल टाऊन श्मशानघाट के सामने वर्षों से कूड़े का डंप क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। इस डंप को हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने लंबे समय तक जन आंदोलन चलाए और विभिन्न कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने मिलकर एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने डंप बंद करवाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, जिसमें कई दिनों तक भूख हड़ताल भी शामिल रही।

नगर निगम चुनाव से पहले नगर निगम ने कमेटी की मांग मानते हुए मॉडल टाऊन डंप को बंद करवाया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने डम्प के खिलाफ एन.जी.टी. में भी केस दायर किया था। डम्प बंद होने के बाद कमेटी ने इस स्थान पर सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट के साथ शहीद भगत सिंह की यादगार बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन नगर निगम ने शुरू में इसकी अनुमति नहीं दी और शर्त रखी कि कमेटी को एन.जी.टी. में दायर केस वापस लेना होगा।

हाल ही में एन.जी.टी. की सुनवाई के दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र मलिक ने केस वापस ले लिया। इसके बाद नगर निगम ने कमेटी को डंप स्थल पर सौंदर्यीकरण और शहीद भगत सिंह की यादगार बनाने की अनुमति दे दी। कमेटी ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए वहां सिविल वर्क शुरू कर दिया। आने वाले दिनों में इस स्थान पर न केवल शहीद भगत सिंह की खूबसूरत यादगार बनाई जाएगी, बल्कि पूरे क्षेत्र को हरा-भरा करने का भी प्लान है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के इस लंबे संघर्ष और जीत ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया, बल्कि क्षेत्र को एक नया सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व भी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button