March 7, 2026 12:00 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

’10 साल में एक बाल उखाड़ नहीं पाए तो आगे क्या…’ दीपक बैज पर पलटवार करते हुए ये क्या बोल गए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खरगे कल यानि 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ प्रदेश की साय सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दावा किया कि साल 2028 के विधानसभा चुनाव में हम भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज के इस बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने करारा पलटवार किया है।

 पीसीसी चीफ दीपक बैज के दावे पर पलटवार करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि 10 साल में तो एक बाल उखाड़ नहीं पाए तो आगे क्या कर पाएंगे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘अछूत’ बताया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस दूसरी पार्टियों के लिए “अछूत” बन गई है। कांग्रेस के साथ कुछ पार्टी आती है फिर छोड़ देती है।

गौरतलब है कि PCC चीफ दीपक बैज ने कल कहा था कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। किसान परेशान हैं, जवान त्रस्त हैं, युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को बंद किया और शराब दुकानें खोल रही है। छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधन को अपने चाहते उद्योगपति को बेच रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है 2028 में भाजपा सरकार को उखाड़ कर बाहर फैंकना है, हमारा हौसला और मनोबल कमजोर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button