February 22, 2026 4:46 pm
ब्रेकिंग
Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त...
छत्तीसगढ़

रायपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा का पावर सेंटर: NSA अजीत डोभाल पहुंचे, डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में हाईलेवल मंथन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज देश की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का नया हब बना हुआ है. तीन दिवसीय DGP IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रायपुर पहुंच गए हैं. नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी—DGP से लेकर ADG और IG स्तर तक—सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और नई चुनौतियों पर रणनीति तैयार करेंगे.

रायपुर पहुंचे NSA डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे नवा रायपुर स्थित नवीन विश्रामगृह के लिए रवाना हुए. सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस के अधिकारियों ने उनके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर विश्रामगृह तक कड़े बंदोबस्त किए थे.

IIM रायपुर में कांफ्रेंस

NSA अजीत डोभाल कुछ समय विश्राम करने के बाद दोपहर 2 बजे IIM रायपुर पहुंचे. यहां वे DGP–IG कॉन्फ्रेंस की मीटिंग में मौजूद हैं. सम्मेलन के पहले दिन डोभाल शीर्ष अधिकारियों से सुरक्षा रणनीतियों पर प्रारंभिक इनपुट ले रहे हैं.

देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी एक मंच पर

इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP, IG, ADG और केंद्रीय सुरक्षा संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. करीब 600 से ज्यादा अधिकारी तीन दिनों तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे. यह पुलिस व्यवस्था का सबसे बड़ा वार्षिक मंच माना जाता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दों पर हाई-लेवल मंथन

कॉन्फ्रेंस के दौरान आतंकवाद विरोधी रणनीतियों, साइबर अपराधों की रोकथाम, नक्सल चुनौती, अंतरराज्यीय अपराधों के नेटवर्क, तकनीक-आधारित पुलिसिंग और खुफिया एजेंसियों के समन्वय पर गहन चर्चा होगी. डोभाल इन विषयों पर अधिकारियों से प्रेजेंटेशन भी लेंगे और भविष्य की रणनीतियों के लिए दिशा-निर्देश देंगे.

रायपुर बना राष्ट्रीय सुरक्षा का पावर हब

तीन दिनों तक रायपुर देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं का मुख्य केंद्र बन गया है. पहली बार इतने बड़े स्तर पर केंद्र और राज्यों के शीर्ष अधिकारी एक ही जगह रणनीति बनाने के लिए जुट रहे हैं. इससे न केवल छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत हो रही है, बल्कि राजधानी रायपुर राष्ट्रीय सुरक्षा की चर्चाओं का महत्वपूर्ण मंच बन गया है.

Related Articles

Back to top button