March 2, 2026 9:30 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
उत्तरप्रदेश

‘मेरी दीदी से दूर रह…’, प्यार में बाधा बन रहा था भाई, बहन के आशिक ने मार दी गोली, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में एक 21 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक युवक की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुटी तो पता चला कि बहन के प्रेमी ने ही साजिश रचकर भाई की हत्या की है. दरअसल शाहरुख की बहन के प्रेमी राजा ने ही प्रेम में बाधा बन रहे शाहरुख को रास्ते हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

राजा लंबे समय से शाहरुख की हत्या करने का प्लान बना रहा था. लेकिन उसे कोई मौका नहीं मिल रहा था. कुछ दिन पहले शाहरुख ने एक व्यक्ति को चप्पल से पीटा था, राजा को जैसे ही शाहरुख के झगड़े की जानकारी मिली तो राजा ने शाहरुख की हत्या के लिए एक षड्यंत्र रच डाला. राजा ने जिस व्यक्ति से मारपीट की थी. उसकी नाबालिक बेटी को अपने साथ में मिलाकर उसने शाहरुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. मुरादाबाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है.

चबुतरे पर पड़ा था शाहरुख का शव

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को थाना प्रभारी मझोला को फोन पर सूचना मिली थी कि चौकी जयंतीपुर के इलाके में तिकोनिया मस्जिद के पास एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइंस और थाना प्रभारी मझोला, फील्ड यूनिट की टीम और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां एक शाहरुख नाम के 21 वर्षीय युवक का शव चबूतरे पर पड़ा हुआ था.

बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूतों को इकट्ठा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वालों से जब पूछताछ की गई तो मृतक शाहरुख की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस ने इस घटना में दो व्यक्ति को हिरासत में लिया. इसमें एक बाल अपचारी है और दूसरे का नाम राजा है. जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली.

15 दिन पहले हुई थी मारपीट

पूछताछ में सामने आया कि मृतक की बहन के साथ राजा का प्रेम प्रसंग था. लेकिन शाहरुख उनके इस प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था. ऐसे में शाहरुख को रास्ते से हटाने के लिए राजा ने यह प्लान किया था. राजा ने साजिश के तहत बाल अपचारी से इस हत्या को अंजाम दिलाया. शाहरुख का 15 दिन पहले इसी बाल अपचारी के पिता से विवाद हो गया था, जिसमें शाहरुख ने उसके पिता को चप्पल से पीटा था. इसलिए बाल अपचारी के मन में यह था कि इसने हमारे पिता की बेइज्जती की है. इसका हम बदला जरूर लेंगे. राजा लंबे समय से शाहरुख को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था. ऐसे में उसने मौके का फायदा उठाकर बाल अपचारी से शाहरुख की हत्या करा दी.

गोली मारकर कर दी हत्या

29 मई को जब शाहरुख अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था. तभी दोनों ने शाहरुख की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. शाहरुख की निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या की गई. शाहरुख को अपनी बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हो गई थी, जिसके बाद से ही शाहरुख अपनी बहन को राजा से दोस्ती रखने के लिए मना कर रहा था और दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहा था. शाहरुख ने राजा से भी कहा था कि मेरी दीदी से दूर रहे, जिसके बाद शाहरुख की बहन ने राजा से बात करने से मना कर दिया था. इसी वजह से प्रेम में बाधा बन रहे शाहरुख को राजा ने मार डाला.

Related Articles

Back to top button