February 13, 2026 2:59 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

चंडीगढ़ के सीरियल किलर पर कोर्ट का बड़ा फैसला, MBA छात्रा समेत 3 महिलाओं से रेप कर की थी ह+त्या

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 15 साल पहले एमबीए छात्रा से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में अदालत ने सीरियल किलर को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है, साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जिस समय अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया, उस समय मृतका के माता-पिता भी मौजूद थे, जिन्हें 15 साल बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी।

क्या है पूरा मामला?
करीब 15 साल पहले, 2010 में सेक्टर-38 में पुलिस को 21 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई थी। कई सालों तक जांच के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने अदालत में ‘अनट्रेस रिपोर्ट’ दायर कर दी। हालांकि पुलिस ने गुप्त रूप से जांच जारी रखी।

पुलिस ने छात्रा के शव से डीएनए सैंपल लेकर लगभग 100 लोगों से मिलान किया, लेकिन कोई मैच नहीं मिला। पिछले साल पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब शाहपुर कॉलोनी (डड्डूमाजरा) के रहने वाले मोनू कुमार(टैक्सी चालक) को शक के आधार पर हिरासत में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी मोनू कुमार का डीएनए मृतक एमबीए छात्रा से मेल खाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अब अदालत ने उसे दोषी मानकर उम्रकैद की सजा सुना दी है।

Related Articles

Back to top button