Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के... Durg News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की जनता, कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़कर किया विरोध प्रदर्शन Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, महिला के वेश में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम; कट्टा और बाइक... Jalandhar Snatching: दिनदहाड़े महिला से 8-9 तोले सोना लूटा, बाइक सवार स्नेचर्स का आतंक

सर्दियां शुरू होते ही लोग घरों में कैद! घनी धुंध के चलते सड़कें हुईं वीरान

अमृतसर: गत दिवस देर शाम पड़ी घनी धुंध ने अंबरसरियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया, यह कहना गलत नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खिली धूप निकल रही थी और वीरवार को भी मौसम ठीक था, परंतु देर शाम अचानक पड़ी धुंध ने जहां मौसम का मिजाज बदल डाला, वहीं रात को शहर की अकसर ही व्यस्त रहने वाली सड़कें भी सुनसान दिखी।

अगर कहा जाए कि ठंड ने अंबरसरियों को अभी सकते में डाल दिया है, तो कोई औचित्य नहीं होगा। रात को हुई काफी कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी कर गांवों में जाने वाले वाहन चालकों को आई।

वहीं देर शाम फड़ीयां लगाने वाले व मजदूरी करने वाले लोग अचनाक पड़ी ठंड से बचने के लिए अलाव सेकने का सहारा लेते दिखे। धुंध के कारण चौपहिया व दोपिहया वाहन जहां अपनी लाइटें जगाकर रेंगते नजर आए वहीं विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.