February 22, 2026 1:51 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
पंजाब

Punjab: प्रवासी पक्षियों को लेकर पिछले 25 सालों का टूटा रिकॉर्ड, हैरान कर देंगे आंकड़े

 प्रवासी पक्षियों को लेकर चौंकाने वाली आंकड़े सामने आई है। 2007 में घोषित देश के पहले कम्युनिटी रिजर्व केशोपुर छंब में प्रवासी पक्षियों के आने ने इस साल पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 850 एकड़ एरिया में फैले इस छम्भ में अब तक अलग-अलग देशों से 29 हजार 280 प्रवासी पक्षी आ चुके हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले इस छम्भ में इतनी बड़ी संख्या में पक्षी कभी नहीं पहुंचे। इन खूबसूरत पक्षियों के कलरव से इस छम्भ में प्रकृति का नजारा और भी मनमोहक हो गया है।

केशोपुर छंब के ढाब में साइबेरिया और दूसरे ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। आज छम्भ के पानी पर अलग-अलग प्रजातियों के दर्जनों पक्षी घोंसला बनाते दिखे। दिसंबर के बीच तक, जैसे-जैसे सर्दियां आएंगी, यहां पक्षियों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ेगी और हर दिन दर्जनों पक्षी प्रेमी पक्षियों को देखने के लिए यहां आने लगेंगे। अब तक यहां पहुंचने वाले पक्षियों में ब्लू मैगपाई, सफेद और नीली बत्तख, वॉटरफाउल, नीला कौआ और कई तरह के प्रवासी पक्षी शामिल हैं।

दोरांगला ब्लॉक के मगरमुडियां गांव के निवासियों ने बताया कि ज़्यादातर पक्षी आज ही पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पहले ये पक्षी 1 दिसंबर के बाद आते थे, लेकिन इस साल पक्षियों का आना कुछ दिन पहले ही शुरू हो गया है। गांव वालों ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही पक्षियों की संख्या बढ़ जाती है और जैसे ही ठंड कम होती है, पक्षी वापस उड़ जाते हैं। ये पक्षी सर्दियों के मौसम में रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों से हजारों मील का सफर तय करके केशोपुर छंब पहुंचते हैं। इन मेहमान पक्षियों को सही माहौल और जलवायु देना हमारा कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button