February 12, 2026 9:37 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

भारत बना एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति! एशिया पावर इंडेक्स 2025 में बड़ा उछाल, दुनिया ने देखा भारत का बढ़ता दबदबा

दुनिया में हर मोर्चे पर भारत का दबदबा बढ़ा रहा है. अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रभाव के चलते भारत की पकड़ और मजबूत हो रही है. इसी कड़ी में भारत ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है. एशिया पावर इंडेक्स-2025 में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस रेस में अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं. अमेरिका 81.7 और चीन 73-7 के स्कोर के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं. जबकि 40 के स्कोर के साथ भारत तीसरे स्थान पर है.

ये रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की है. ये इंडेक्स बताता है कि एशिया में कौन-सा देश इंटरनेशनल अफेयर्स, सिक्योरिटी, इकोनॉमी और डिप्लोमेसी के मामले में कितना प्रभावी है. भारत ने अपने स्कोर में 2 फीसदी की बढ़त हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. भारत मेजर पावर कैटेगरी में एंट्री कर चुका है. आइए भारत के आगे बढ़ने की वजह भी जान लेते हैं.

राजनीतिक और कूटनीतिक असर बढ़ा

कोरोना काल के बाद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरी. वैश्विक स्तर पर भारत का राजनीतिक और कूटनीतिक असर बढ़ा है. तकनीक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में भारत ने बड़ा सुधार किया है. इसके साथ ही सेना की क्षमता भी पहले से मजबूत हुई है. लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में भारत एशिया की बड़ी पावर के दर्जे और मजबूत कर सकता है.

अमेरिका के लिए परेशान करने वाली खबर

इस इंडेक्स में अन्य देशों की बात करें तो रूस की स्थिति में 2019 के बाद पहली बार सुधार देखने को मिला है. जापान के कई क्षेत्र कमजोर पड़े हैं. हालांकि, उसकी ताकत स्थिर बनी हुई है. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की पावर में सुधार जारी है. वहीं, आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया को अपनी स्थिति बनाए रखना कठिन हो सकता है. वहीं, अमेरिका के लिए परेशान करने वाली खबर ये है कि अब चीन धीरे-धीरे उसके करीब पहुंच रहा है.

देश स्कोर
अमेरिका 80.4
चीन 73.7
भारत 40.0
जापान 38.8
रूस 32.1
ऑस्ट्रेलिया 31.8
साउथ कोरिया 31.5
सिंगापुर 26.8
इंडोनेशिया 22.4
मलेशिया 20.5
थाईलैंड 20.1
वियतनाम 19.9
न्यूज़ीलैंड 16.8
ताइवान 15.7
फिलीपींस 15.2
पाकिस्तान 14.5
नॉर्थ कोरिया 12.8
ब्रुनेई 10.6

Related Articles

Back to top button