February 24, 2026 4:09 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, रायपुर में श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे को मिली कमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के 41 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की. नई घोषणा के तहत रायपुर शहर की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन को और रायपुर ग्रामीण की कमान अनुभवी नेता राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है. इसी सूची में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए पार्टी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं दुर्ग शहर से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई है. यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित की गई है.

रायपुर जिले में संगठनात्मक बदलाव—कुमार मेनन शहर अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर शहर कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व पार्षद श्रीकुमार शंकर मेनन को शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है. मेनन का राजनीतिक सफर नगर निगम स्तर से शुरू हुआ, जहां उन्होंने वार्डों में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मजबूत पकड़ बनाई. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई. संगठन के विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भी मेनन की भूमिका अहम मानी जाती है. उनके नेतृत्व में शहर कांग्रेस के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Chhattisgarh Congress list

पप्पू बंजारे के हाथों ग्रामीण कांग्रेस की कमान

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं. बंजारे का राजनीतिक करियर ग्राम पंचायत से शुरू हुआ, जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों और आदिवासी समुदाय के हितों को मजबूती से उठाया. वे ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत रखने, सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करने और प्रशासन तक समस्याओं को पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. बंजारे की छवि एक लोकप्रिय और मेहनती स्थानीय नेता के रूप में स्थापित है.

Chhattisgarh Congress list

कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा सुकमा जिला अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल के बीच कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व देकर सुकमा में संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है.

दुर्ग जिले में भी नए चेहरे—धीरज बाकलीवाल और राकेश ठाकुर को जिम्मेदारी

दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व मेयर धीरज बाकलीवाल की नियुक्ति की गई है. वहीं दुर्ग ग्रामीण में एक बार फिर राकेश ठाकुर को कमान सौंपी गई है. दोनों नेताओं को क्षेत्र में संगठन सुदृढ़ करने के लिए प्रभावशाली चेहरा माना जाता है.

कुल 41 जिलों में नई नियुक्तियां—संगठन में नई ऊर्जा का प्रयास

कांग्रेस ने इस सूची में कुल 41 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल किए हैं. पार्टी का मानना है कि नई टीम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button