February 23, 2026 2:34 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी बोला- अभी एक को मारा है, पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

महेंद्रगढ़ : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने गली में खड़े बुजुर्ग को पीटा, इसके बाद उसको गाड़ी से कुचल दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं वारदात के तुरंत बाद बुजुर्ग को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

यह वारदात कनीना के गांव नौताना की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई जोगेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसका भतीजा हैप्पी अपने दोस्तों कुलदीप और नवीन के साथ गांव की मुख्य गली में नरेंद्र के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही युवक कार में वहां पहुंचे। वहां पर नीरज और उसके साथियों ने हैप्पी, कुलदीप और नवीन पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जोगेंद्र और उनका बड़ा भाई सूबे सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी देखकर आरोपी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वही आरोपी दोबारा लौटे। गाड़ी नीरज ही चला रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसने सीधे सूबे सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूबे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे ली और जोगेंद्र को धमकी दी कि अब तक एक को मारा है, अभी पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।

Related Articles

Back to top button