February 28, 2026 1:55 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
छत्तीसगढ़

एमसीबी छात्र से मारपीट: शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, आदिवासी समाज ने जांच के लिए बनाई समिति

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: भरतपुर जिले के कोटाडोल में छात्र से मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 21 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटाडोल में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई की गई थी. छात्र बिना जूता पहने स्कूल आया था, इस बात पर विद्यालय के अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति ने छात्र को अश्लील गाली देते हुए बांस की छड़ी से मारपीट की.

छात्र से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल: मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के लिए टीम भेजी. जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिवेदन मिलने के बाद शाला प्रबंध समिति को कार्रवाई के लिए लिखा. इधर आदिवासी छात्र की पिटाई को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने पांच सदस्यीय समिति बनाई. समिति जांच शुरू करती इसके पहले प्राचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया.

आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज: अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है. थाना प्रभारी जेडी कुशवाहा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आदिवासी समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: वहीं आदिवासी समाज कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक गुलाब कमरो ने बताया कि आदिवासी समाज इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक की इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आदिवासी समाज ने बनाई जांच समिति: सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक गुलाब कमरो ने बताया कि आदिवासी समाज ने एक टीम गठित की है. जो स्कूल में हुई घटना की जांच करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबाव डालकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की. आदिवासी समाज इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आगे की कार्रवाई के लिए आयोग में भी सूचना देगा.

कमरो ने बताया आदिवासी समाज की टीम घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट आदिवासी के प्रांताध्यक्ष को सौंपेगी. इसके अलावा, आयोग में भी इसकी सूचना दी जाएगी ताकि आगे की कार्रवाई हो सके और दोबारा ऐसी घटना न हो. आदिवासी समाज का उद्देश्य है कि दोबारा ऐसी घटना न हो और न्याय मिले. हमें उम्मीद है कि न्याय होगा और दोषी को सजा मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button