उत्तरप्रदेश
बिजनौर में BLO की मौत पर हड़कंप! हार्ट अटैक से गई जान, परिवार ने सदमे में कही ये बात, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. मृतका की पहचान शोभा रानी के रूप में हुई, जिनकी शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से बीमार चल रही थी.
जानकारी के मुताबिक धामपुर की रहने वाली शोभा रानी की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई. परिवार ने उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, जहां भर्ती किए जाने के बाद शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दिल का दौरा पड़ने से शोभा देवी की मौत हो गई.





